Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic

फिल्म 'अजेय : द अनटाेल्ड स्टाेरी' 19 सितंबर काे हाेगी रिलीज, योगी आदित्यनाथ की भूमिका में दिखेंगे अनंत विजय

अल्माेड़ा से निकलकर, वर्तमान में हल्द्वानी में बसे अनंत विजय जोशी ने अपने अभिनय के दम पर बॉलीवुड में एक अलग पहचान बनाई है। एक छोटे से पहाड़ी कस्बे से निकलकर बड़े सपनों को साकार करने की उनकी यह यात्रा आज युवाओं के लिए प्रेरणा बन चुकी है।

17 Sep 2025

फिल्म 'अजेय : द अनटाेल्ड स्टाेरी' 19 सितंबर काे हाेगी रिलीज, योगी आदित्यनाथ की भूमिका में दिखेंगे अनंत विजय

हल्द्वानी। उत्तराखंड के हवालबाग (अल्मोड़ा) की पवित्र धरती के लाल और फिल्म कलाकर अनंत विजय जोशी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जीवन पर बन रही फिल्म में योगी का किरदार निभा रहे हैं। यह फिल्म 'अजेय : द अनटाेल्ड स्टाेरी' 19 सितंबर काे देशभर के सिनेमाघराें में रिलीज हाे रही है।

अल्माेड़ा से निकलकर, वर्तमान में हल्द्वानी में बसे अनंत विजय जोशी ने अपने अभिनय के दम पर बॉलीवुड में एक अलग पहचान बनाई है। एक छोटे से पहाड़ी कस्बे से निकलकर बड़े सपनों को साकार करने की उनकी यह यात्रा आज युवाओं के लिए प्रेरणा बन चुकी है। अभिनय के प्रति गहरी लगन और कुछ कर दिखाने के जज़्बे के साथ अनंत विजय मायानगरी मुंबई पहुंचे। अनंत विजय जाेशी कई चर्चित फ़िल्मों और वेब सीरीज़ में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके हैं। ’12th फेल’, ‘ये काली-काली आंखें’, ‘कटहल’, और ‘मामला लीगल है’ जैसी चर्चित फिल्माें व सीरीज में उनके किरदारों को दर्शकों और समीक्षकों दोनों ने खूब सराहा। अब अनंत की एक और महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आने वाले हैं। उनकी अगली फ़िल्म है 'अजेय : द अनटाेल्ड स्टाेरी' आ रही है। यह फिल्म उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जीवन पर आधारित है। यह फ़िल्म लेखक शांतनु गुप्ता की किताब 'द मॉन्क हू बिकेम चीफ मिनिस्टर' पर आधारित है। यह किताब योगीजी की जीवनी पर आधारित है। फिल्म का निर्देशन रविंद्र गौतम ने किया है। इस फिल्म में अनंत विजय जोशी योगी की भूमिका निभा रहे हैं। यह न केवल एक अभिनेता की उपलब्धि है, बल्कि पूरे उत्तराखंड और खासकर अल्मोड़ा-हल्द्वानी के लिए गौरव का विषय है। फ़िल्म रिलीज़ हो रही है। यह फिल्म 19 सितंबर को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हाे रही है। अभिनेता अनंत विजय जाेशी ने लाेगाें से अपील की कि इस बार हम सब मिलकर सिनेमाघरों में जाकर अपने पहाड़ के लाल की फिल्म देखें और उन्हें अपना भरपूर प्यार और आशीर्वाद दें।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


फिल्म 'अजेय : द अनटाेल्ड स्टाेरी' 19 सितंबर काे हाेगी रिलीज,
अल्माेड़ा से निकलकर, वर्तमान में हल्द्वानी में बसे अनंत विजय जोशी ने अपने अभिनय के दम पर बॉलीवुड में एक अलग पहचान बनाई है। एक छोटे से पहाड़ी कस्बे से निकलकर बड़





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News